दुनियाभर के देश कोरोना संक्रमण से लगभग उबर चुके हैं या लड़ाई आखिरी चरण में है। लेकिन चीन में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है और चीन में एक साल बाद कोरोना संक्रमण से 2 लोगों की मौत हुई है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। हाल ही में चीन में ओमिक्रॉन वैरिेएट के कई मामले देखे गए हैं। प्राधिकरण ने बताया है कि कोरोना संक्रमण के कारण दोनों मौतें उत्तर पूर्वी जिलिन प्रांत में हुईं है। सरकार की ओर से चीन में अभी तक कोरोना संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या सिर्फ 4,638 बताई गई है। वहीं चीन में शनिवार को संक्रमण के 2,157 नए मामले सामने आए, जो संक्रमण के कम्युनिटी स्प्रेड से जुड़े हैं।