फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hezbullah Conflict: उत्तरी इस्राइल पर हिजबुल्ला का रॉकेट हमला

Fri, 01 Nov 2024 05:57 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तरी इस्राइल पर हिजबुल्ला ने रॉकेट से हमले किए हैं। टाइम्स ऑफ़ इज़राइल की एक रिपोर्ट के मुताबिक रॉकेट हमलों में  मेटुला और हाइफा के पास कृषि क्षेत्रों में सात लोगों की जान चली गई। अधिकारियों के मुताबिक सीमावर्ती शहर मेटुला के पास त्रासदी गुरुवार की सुबह हुई। लेबनान से दागा गया एक रॉकेट सेब के बगीचे में जा गिरा, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। कुछ घंटे बाद, हाइफा उपनगर किरयात अता के बाहर हिजबुल्ला ने दर्जनों रॉकेट दागे। यहां एक जैतून के बाग में दो और लोग मारे गए। इस हमले की पुष्टि इस्राइली रक्षा बलों (IDF) ने भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें