फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran Israel War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर पर क्यों भड़के डोनाल्ड ट्रंप?

Mon, 02 Mar 2026 07:38 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Iran Israel War: पश्चिम एशिया में वैश्विक ताकतों के टकराव से उपजे तनावपूर्ण हालात के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर आमने-सामने आ गए हैं। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि ब्रिटिश पीएम ने उन्हें ईरान पर हमले के लिए डिएगो गार्सिया एयरबेस का इस्तेमाल नहीं करने दिया। उन्हें ऐसे व्यवहार पर गहरा अफसोस हुआ है।

डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह ईरान पर हमले के लिए डिएगो कार्सिया सैन्य अड्डे के इस्तेमाल की अनुमति न देने पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर से बहुत निराश हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री का शुरू में अमेरिकी सेनाओं को चागोस द्वीप समूह के इस सैन्य अड्डे का इस्तेमाल करने से रोकना ऐसा था, जैसा दोनों देशों के संबंधों में पहले कभी नहीं हुआ।  

बता दें कि, ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय कानून का हवाला देते हुए पहले अमेरिका को डिएगो गार्सिया और आरएएफ फेयरफोर्ड जैसे ठिकानों से हमले करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, रविवार रात स्टार्मर का रुख बदला। उन्होंने कहा कि वह 'विशेष और सीमित रक्षा उद्देश्यों' के लिए ही डिएगो गार्सिया का इस्तेमाल करने देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें