अमेरिका का दावा है कि वेनेजुएला की सरकार अमेरिका में ड्रग्स विशेष रूप से फेंटेनाइल और कोकीन की तस्करी में शामिल है। ट्रंप का आरोप है कि मादुरो के शासन में वेनेजुएला के लाखों नागरिकों को अमेरिका आने को मजबूर होना पड़ा है, जिससे अमेरिका में प्रवासी संकट बढ़ा है। अमेरिका ने वेनेजुएला के दो आपराधिक समूहों- ट्रेन डी अरागुआ और कार्टेल डी लॉस सोलेस को आतंकवादी संगठन के तौर पर चिह्नित किया है। दावा किया जाता है कि कार्टेल डी लॉस सोलेस का नेतृत्व कथित तौर पर मादुरो करते हैं। बात को समझो में अमर उजाला डिजिटल के संपादक जयदीप कर्णिक से समझिए कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप पूरी दुनिया के पीछे क्यों पड़े हैं...?