फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Canada Diplomatic Row: बाज नहीं आ रहा कनाडा, अब राजदूत ने कह दी ये बात

Mon, 21 Oct 2024 02:17 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की कथित हत्या से शुरू हुआ कनाडा-भारत विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच, भारत में कनाडा के पूर्व राजदूत कैमरून मैके ने दावा किया कि खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की विफल कोशिश और निज्ज की हत्या एक ही साजिश का हिस्सा हैं। मैके ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि ये साजिशें दिल्ली से शुरू हुईं, जिनका मकसद उत्तरी अमेरिका, खासकर कनाडा और अमेरिका में कई लोगों को निशाना बनाना था। मैके ने कहा, अमेरिका की अदालत में एक भारतीय एजेंट के खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं, वे इस साजिश की तस्वीर पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार की एक बड़ी विफलता थी कि उसने सोचा कि वह कनाडा और अमेरिका में अपराध करके बच जाएगी। इस बीच, भारत ने कनाडा के प्रभारी राजदूत स्टीवर्ट व्हीलर और अन्य पांच राजनयिकों को निष्कासित किया था। जिसके बाद कनाडाई राजनयिक नई दिल्ली से वापस लौट गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें