भारत सरकार ने आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामला में कनाडा सरकार को करार जवाब दिया है। भारत ने साफ कर दिया है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो बिना कोई सबूत पेश किए आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए मोदी सरकार के खिलाफ निराधार आरोप नहीं लगा सकते हैं।