आठ साल तक अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद बराक ओबामा मौज-मस्ती करते दिखाई दिए। छुट्टियां मनाने के लिए ओबामा ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड में कारोबारी रिचर्ड ब्रैंसन के मॉस्कीटो आईलैंड पर गए। यहां ओबामा ने काइट सर्फिंग के साथ समंदर की लहरों पर खेले जाने वाले एडवेंचर गेम्स का आनंद लिया।