अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। एक बड़ा हादसा यहां टलता दिखा। एक विमान अचानक असंतुलित होकर रेल की पटरी पर जा गिरा और क्रश के बाद पायलट विमान में ही फंसा रह गया। ट्रैक पर सामने से ट्रेन आ रही थी। ट्रेन विमान को टक्कर मारकर किसी भी पल पायलट की जान ले सकती थी लेकिन उस वक्त एक पुलिस वाले ने चौकसी दिखाते हुए पायलट को कुछ सेकंड के भीतर ही प्लेन से निकाल लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में आप देख सकते हैं क्रैश विमान पटरियों पर गिरा है और पुलिस वाला कोशिश कर रहा है कि ट्रेन आने से पहले पायलट को निकाल ले और वह अपने इस मंशा में कामयाबी हुआ । उसने पायलट की जान बचा ली वीडियो में पायलट लहूलुहान है और ट्रेन करीब आ रही है लेकिन फिर भी पुलिस वाले ने बहादुरी का परिचय देते हुए उस पायलट को बचा लिया लॉस एंजेलिस के पुलिस ने भी इस बहादुर पुलिसकर्मी की तारीफ की है फिलहाल पायलट कुछ को कुछ चोटें आई हैं और उसकी हालत स्थिर है लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ हो रही है।