बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा की चिंगारी भड़क उठी है। राजधानी ढाका में सड़कों पर उतरे आक्रोशित लोग आवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। बड़ी संख्या में उपद्रवियों ने ढाका में शेख मुजीबुर्रहमान के आवास पर तोड़-फोड़ भी की। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व पीएम शेख हसीना को फांसी की सजा देने की मांग भी की।