फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh Hindu Crisis: विदेश सचिव विक्रम मिस्री और मोहम्मद युनूस के बीच क्या बात हुई?

Tue, 10 Dec 2024 01:41 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

विदेश सचिव विक्रम मिस्री बांग्लादेश के दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने बाग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार यूनुस के प्रेस सचिव ने मुलाकात की पुष्टि की है। इससे पहले मिस्री ने सोमवार को विदेश सचिव स्तर की बैठक में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जताते हुए ‘सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनयिक संपत्तियों पर हमलों की खेदजनक घटनाओं’ का मुद्दा उठाया। विदेश सचिव ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद जशीम उद्दीन के साथ यह बैठक की। आपको बता दें कि अगस्त में प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के अपदस्थ होने के बाद भारत की ओर से यह पहला उच्च-स्तरीय दौरा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें