उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक अधिकारी को अपने पद की धौंस दिखाते हुए लताड़ रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष सिर्फ इसलिए नाराज हो गए क्योंकि उनकी कार के पास अधिकारी फूल लेकर नहीं पहुंचे। प्रेमचंद अग्रवाल ने धमकी भरे लहजे में कहा कि अपने बॉस से मेरी बात करवाओ और तुम्हें अगर विधानसभा में खड़ा कर दूं तो एक मिनट में सस्पेंड हो जाओगे।