राजस्थान में एक कांग्रेस नेता को तेज रफ्तार की वजह से लोगों का गुस्सा झेलना पड़ गया। दरअसल कांग्रेस के पूर्व जिला प्रमुख भगवतीलाल रोत अपनी गाड़ी से सचिन पायलट की सभा में सागवाड़ा से कुंआ जा रहे थे। तभी सड़क पर गड्ढे की वजह से उनकी गाड़ी से कुछ लोगों पर कीचड़ उड़ गई। इसके बाद लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और सजा के तौर पर उनकी नाक सड़क पर रगड़वाई।