यूपी के गाजियाबाद के एक मंदिर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो दशहरे के दिन का है जिसमें मंदिर में पूजा के बाद मंदिर के पुजारी सहित कई लोगों ने फायरिंग की। इस वीडियो की सबसे खास बात ये रही कि राइफल से हवाई फायरिंग करने में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं और पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर फायर किया।