लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल और यूपी के बिजनौर पुलिस के अधिकारियों की कोटद्वार में बॉर्डर मीटिंग हुई। इसमें अपराधियों पर निगरानी रखने, बॉर्डर क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने, वाहनों की सघन चेकिंग करने और वांछित अपराधियों का ब्यौरा साझा करने पर सहमति बनी है।