बद्रीनाथ धाम में आयोजित होने वाले माता मूर्ति उत्सव के तहत मंगलवार सुबह 10 बजे भगवान श्री बद्री विशाल के प्रतिनिधि के रूप में उद्धव जी बद्रीश पंचायत से बाहर आकर सिंहद्वार से देव डोली में बैठकर माता मूर्ति को मिलने माणा की और रवाना हुए। जहां माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर मां माता मूर्ति से तपस्यारत बद्रीनाथ भगवान का कुशल क्षेम बताया। हर वर्ष भाद्रपद बामन द्वादशी के अवसर पर यह मेला बद्रीनाथ धाम में आयोजित होता हे। मेले के दौरान माणा गांव की महिलाएं पारंपरिक वेश भूषा में उद्धव जी को जौ की हरियाली भेंट करती है।