फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भैयादूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर परिसर में हुई बैठक में तिथि लग्न की घोषणा

चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट भैयादूज के पावन पर्व पर बंद होंगे। तीन नवंबर को मकर लग्न अनुराधा नक्षत्र सौभाग्य योग के अवसर पर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बढ़ा दिए जाएंगे। पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि आज कपाट बंद को लेकर खरशालीगांव में मां यमुना मंदिर परिसर में आयोजित पुरोहित समाज की बैठक उक्त तिथि लग्न की घोषणा की गई। अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि कपाट बंद के दिन सुबह खरशालीगांव से मां यमुना के भाई शनिदेव महाराज की डोली अपनी बहन को लेने यमुनोत्री धाम जाएंगे। 12 बजकर 5 मिनट पर कपाट बंद होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें