बडकोट में ग्रामीणों का प्रदर्शन। वन विभाग से मिलने वाले हक हकूकों के न मिलने से अपर यमुना वन प्रभाग कार्यलय पर प्रदर्शन। डीएफओ को ज्ञापन सौंपा। 24 अप्रैल तक ग्रामीणों को मिलने वाले पीड़ी फ्री ग्रांट की छपान न हुई तो 25 अप्रैल को अपर यमुना वन प्रभाग कार्यलय पर तालाबंदी कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। नाराज़ प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले तीन चार वर्षों से ग्रामीणों को हक हकूकों से वंचित रखा गया है।