लगातार बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर कई स्थानों पर मलबा और पत्थर आने से आवाजाही बाधित रही। सिलाई बैंड के पास हाईवे खुलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इस दौरान क्षेत्र में चट्टानी पत्थर रुक-रुक कर गिरते रहे, जिससे यात्रियों को सावधानी के बीच सफर करना पड़ा। प्रशासन की निगरानी में यातायात संचालित किया गया और श्रद्धालु हाईवे खुलते ही आगे बढ़ते नजर आए।