अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने तथा अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर बड़कोट नगर क्षेत्र में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल तथा नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। बुधवार शाम को यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल तथा नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल,अजबीन पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता इंद्र पैलेस होटल बड़कोट में एकत्रित हुए, जहां से कैंडल मार्च निकाला कर बड़कोट नगर पालिका परिषद के अंतर्गत मुख्य मार्गों पर कैंडल मार्च निकाला तथा जमकर नारेबाजी की।