डुंडा वीरपुर गांव में जाड़, भोटिया, खम्पा आदि समुदाय के लोगों ने लोसर त्यौहार को धूमधाम से मनाया। त्यौहार के अंतिम दिन सभी लोगों ने आपस में आटे की होली खेली। इसके साथ ही बौद्ध पंचांग के अनुसार नववर्ष पर एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दी। लोसर के मौके पर खेली जाने वाली यह होली इन समुदायों के निवास स्थानों में ठंडी जलवायु और कृषि आधारित जीवनशैली से जुड़ा हुआ है।