यमुनोत्री हाईवे पर स्याना चट्टी के समीप कुपड़ा खड्ड में लगातार मलबा, पत्थर और चट्टानी बोल्डर आने से हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। खड्ड से जुड़े तीन गांवों की परेशानियां लगातार बनी हुई हैं। मलबे के बार-बार आने से निर्माणाधीन बैली ब्रिज का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इससे क्षेत्र में आवाजाही बहाल करने के प्रयासों को झटका लग रहा है।