होली के अवसर पर एसपी कमलेश उपाध्याय ने पुलिस की महिला कर्मियों के साथ जनपद का पारंपरिक रासो-तांदी नृत्य किया। इस दौरान रंगों के त्योहार को उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक संस्कृति की झलक दिखाई।