फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी में प्रीतम सिंह का भाजपा पर हमला, बोले— बदलाव चाहता है पूरा उत्तराखंड

विशाल कुमार Updated Wed, 01 Jul 2026 06:38 PM IST

प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उत्तरकाशी के हनुमान चौक में आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरा उत्तराखंड अब बदलाव चाहता है और जनता भाजपा के "झूठे चेहरे" को पहचान चुकी है। उन्होंने महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों, कानून-व्यवस्था और अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा। प्रीतम सिंह ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में मजबूती के साथ वापसी करेगी। उन्होंने कांग्रेस के बागियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा में शामिल होने भर से जीत तय नहीं होती, जनता सब जानती है। इससे पहले भारी बारिश के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भटवाड़ी रोड से विश्वनाथ चौक तक रैली निकाली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें