फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकले रंवाई घाटी के आराध्यदेव रुद्रेश्वर महादेव, भक्तों को दिया आशीर्वाद

विशाल कुमार Updated Tue, 30 Jun 2026 06:51 PM IST

रंवाई घाटी के आराध्यदेव रुद्रेश्वर महादेव धार्मिक परंपराओं के साथ तीयां गांव स्थित मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकले और श्रद्धालुओं को दर्शन दिए, उनके दर्शन के लिए तीयां गांव में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। बाहर निकलने से पहले पुजारियों द्वारा गर्भगृह में ही देव मूर्ती को दूध का अभिषेक करवाया गया ओर विधि विधान के साथ देव मूर्ती को चांदी की गिलठी में विराजमान कर बाहर लाया गया। गर्भगृह से बाहर निकालने पर मंदिर परिसर ढोल बाजों और रुद्रेस्वर देवता के जयकारों से गूंज उठा। देव मूर्ति को देव डोली में सजा कर श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में देव डोली के साथ तांदी नृत्य किया। श्रद्धालुओं को देव माली संकित थपलियाल ने अवतरित हो कर सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद दिया। रुद्रेस्वर महादेव एक वर्ष से तीयां गांव के प्राचीन मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हैं, देव डोली रात्रि विश्राम तियाँ गांव में ही करेगी,बुधवार एक जुलाई को देवराना के लिए प्रस्थान करेगी जहां हर वर्ष की भांति क्षेत्र के 65 गांव की सामूहिक डांडा देवराना की जातर मनाई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें