उत्तरकाशी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के स्नातक वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। युवा संसद के विषय एक राष्ट्र एक चुनाव पर प्रतिभागीयों ने अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि देश में बार बार होने वाले चुनाव से कहीं न कहीं विकास बाधित होता है। इस नियम को कई देश अपने राष्ट्र में लागू कर चुके हैं। जहां पर यह सफल साबित हुआ है। वहीं भारत में भी वर्ष 2047 तक इसे लागू किया जाना है। इससे विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी। प्रोफेसर ऋचा बधानी ने बताया की नेहरू युवा केंद्र भी इस कार्यक्रम में सहयोग कर रहा है। वहीं इसमें स्थान पाने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।