फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली, सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

सड़कों की खराब स्थिति, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और विभागीय लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में जनाक्रोश रैली निकाली। रैली में कार्यकर्ताओं ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जनपद की उपेक्षा का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ज्ञानसू में एकत्रित हुए और ढोल-बाजों के साथ जुलूस निकालते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। कलक्ट्रेट परिसर में सभा कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि भाजपा के नौ साल के कार्यकाल में गंगोत्री क्षेत्र का विकास रुक गया है। उन्होंने गंगोत्री हाईवे और लिंक मार्गों के डामरीकरण, जिला अस्पताल की बदहाल सेवाओं, संचार और यात्रा व्यवस्थाओं की अनदेखी पर सरकार को घेरा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें