फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तिलकराज बेहड़ ने सरकार व विरोधियों को बदनाम करने की रची साजिश: राजेश शुक्ला

गायत्री जोशी Updated Fri, 23 Jan 2026 05:54 PM IST

किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विधायक तिलकराज बेहड़ पर तंज कसते हुए कहा है कि उन्होंने सरकार और राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने के लिए षडयंत्र रचा। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि हमला होने के तीन दिन तक पुलिस के पास नहीं गए। विधायक ने इस बात को पहले से कहना शुरू कर दिया कि पुलिस जिसे ढूंढूेगी मैं उन्हें अपराधी नहीं मानूंगा। मुझे हमले का आका चाहिए। तंज कसते हुए कहा कि उन्हें आका की तलाश है। मीडिया कर्मियों को आईना दिखाते हुए कहा कि बेहड़ को आईना देखना चाहिए, आका नजर आ जाएगा। कहा कि सरकार, अधिकारियों के साथ ही अपने दल के, बाहर के दलों के विरोधियों को निपटाने का षडयंत्र रचा गया। कहा कि अपने पुत्र को अंगरक्षक दिलाने के लिए, सहानुभूति बटोरने के लिए यह कृत्य किया गया। अपने राजनीतिक विरोधियों को षडयंत्र में फंसाकर अपराधी बनाने के उद्देश्य से यह काम किया गया। उन्होंने पुलिस का धन्यवाद अदा करने के साथ ही कहा कि वह (विधायक) रसूखदार हैं। उनके रसूख के कारण पुलिस ठीक से गहराई तक नहीं पहुंची है। पुलिस मुल्जिमों को सामने लाई। तीन मुल्जिम ऐसे लाए गए, जिनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं था। उनका कहना था कि सौरभ बेहड़ के कहने पर हमला किया। कहा कि खुद पर हमला कराने वाले विधायक पुत्र के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी। कहा कि जिनके पुत्र बगैर पिता के कहने पर शादी-विवाह में नहीं जाते, प्रेस से बात नहीं कर पाते। बगैर पिता की अनुमति के इतना बड़ा षडयंत्र रच दिया गया। यह संभव नहीं है। यह खेल सरकार और राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने के लिए किया गया। इस केस में मेरे भतीजों के कॉल डिटेल चेक करने के लिए पुलिस पहुंची।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें