फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: ठुकराल ने मां की तबीयत बिगड़ने पर मीना शर्मा से मांगी सार्वजनिक माफी

गायत्री जोशी Updated Wed, 28 Jan 2026 01:29 PM IST

रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुकदमा दर्ज होने के बाद मीना शर्मा से सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। उनका कहना है कि इस मामले में उनके खिलाफ कुछ लोग षडयंत रच रहे है जल्द सबको बेनकाब करूंगा। उनके ऊपर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी जैसे ही उनकी मां को पता चली तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। बीपी 400 पार होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मीना शर्मा से माफी मांग रहे है, लेकिन अपनी मां को तिल-तिल मरते हुए नहीं देख सकते। इस मामले में एसडीएम का कोतवाली पहुंचना भी कई सवाल खड़ा करता है। ठुकराल का कहना है कि मीना मुझ पर गौ हत्या का आरोप लगा रही है। जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। मुकदमा दर्ज होने के बाद ठुकराल का गनर हटा दिया गया है। अब ठुकराल का कहना है वह अकेले चलेंगे और जरूरत पड़ी तो अपना असलहा भी जमा करा देंगे। विधानसभा चुनाव आ गए हैं, इसलिए मुझपर और मुकदमे दर्ज होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें