फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, शराब के नशे में दोनों के बीच हुआ था विवाद

दिनेशपुर के मोहनपुर नंबर एक गांव में शराब के नशे में हुए विवाद में आवेश में आए बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता की हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है। मोहनपुर नंबर एक गांव में गुरुपद विश्वास (60) पत्नी माधुरी, बेटे कन्हई और सुमंत के साथ रहते थे। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है और बड़ा बेटा सोमनाथ अपनी पत्नी के साथ गांव में ही अलग रहता है। गुरुपद मजदूरी कर जीवनयापन करता था जबकि मझला बेटा कन्हई भी मजदूरी करता है। बुधवार की रात कन्हई का गांव में विवाद हो गया था। बेटे के बुलाने पर पिता वहां पहुंच गया था। विवाद का निपटारा कर दोनों पिता-पुत्र शराब के नशे में घर आए थे। दोनों के बीच झगड़े के बाद हाथापाई हो गई थी। गुरुपद की पत्नी माधुरी ने बताया कि पति और बेटे के बीच हाथापाई हो गई थी। इस पर कन्हई कपड़े बैग में रखकर घर से जाने लगा था। उनके पति कमरे में रखी कुल्हाड़ी निकालकर लाए और बेटे के सिर पर मार दी थी। बेटा शराब पीए हुए था और उसने कुल्हाड़ी छीनकर पति पर मार दी थी। इसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई थी। सूचना पर दिनेशपुर पुलिस मृतक के घर पहुंची और हत्यारोपी बेटे को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें