फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दिल्ली की तर्ज पर विवेकानंद पार्क को बनाया वेस्ट वंडर पार्क, पांच और पार्क होंगे तैयार

हीरा मेहरा Updated Mon, 13 Jan 2025 11:09 AM IST

रुद्रपुर नगर निगम ने कूड़े के साथ एकत्र वेस्ट मटेरियल का इस्तेमाल पार्कों के सौंदर्यीकरण करने की पहल कर रहा है। इसके तहत दिल्ली की तर्ज पर विवेकानंद पार्क को वेस्ट वंडर पार्क के रूप में विकसित किया गया है। पार्क में वेस्ट मटेरियल से बैंच और मनमोहक कलाकृतियां बनाई गई है। निगम की ओर से पांच और पार्कों को वेस्ट वंडर पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है। दरअसल नगर क्षेत्र से रोजाना 120 टन कूड़ा एकत्र होता है। इसमें गीला और सूखा दोनों प्रकार का कूड़ा शामिल है। कूड़े में बड़ी मात्रा में कांच और प्लास्टिंग की बोतल, टायर और अन्य मटेरियल होता है। वेस्ट मटेरियल से दिल्ली नगर निगम ने वेस्ट वंडर पार्क बनाए हैं। इसी तर्ज पर नगर निगम ने आवास विकास स्थित विवेकानंद पार्क को वेस्ट वंडर पार्क के रूप में विकसित किया है। इसके तहत पार्क में वेस्ट मटेरियल से युद्ध टैंक, बच्चों के लिए सुंदर बैंच, प्लास्टिक की बोतलों से सेल्फी प्वाइंट, गमले, बैंच और वेलकम गेट बनाया है। इन वेस्ट मटेरियल को सुंदर कलाकृतियों में ढालने के लिए बरेली से विशेषज्ञ को नगर निगम ने बुलाया गया था। निगम की ओर से पटेल पार्क के अलावा चार अन्य पार्कों को वेस्ट वंडर पार्क के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें