फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता की

खटीमा में पूर्व सैनिक विभाग, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी (अप्रा ) ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। इसके तहत अग्निवीर के रूप में चार वर्ष की अल्पकालिक सेवा के बाद अधिकांश युवाओं का भविष्य अनिश्चित हो जाता है, जिससे न केवल युवाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती है, बल्कि स्थायी रोजगार के अवसर भी सीमित हो जाते हैं। मंगलवार को कर्नल नेगी के नेतृत्व में पूर्व सैनिक विभाग उत्तराखंड कांग्रेस की हस्ताक्षर यात्रा के चौथे चरण का आगमन हुआ। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिंह गड़िया, बलवीर पंवार व विचार मंच बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के आरपी ध्यानी भी मौजूद रहे। पीलीभीत मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कर्नल राम रतन नेगी ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में चलाया जा रहा है।इस योजना के लागू होने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी लगातार इसका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से सेना की पारंपरिक मजबूती, अनुभव और दीर्घकालिक दक्षता पर भी प्रश्न खड़े होते हैं। कर्नल नेगी ने कहा कि यहां के युवाओं के लिए सेना केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि परंपरा और सम्मान का प्रतीक रही है। अग्निपथ योजना इस परंपरा को कमजोर कर रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में आर्थिक अस्थिरता और पलायन की समस्या को भी बढ़ा सकती है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार को युवाओं और पूर्व सैनिकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सेना में पुरानी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा बहाल करना चाहिए। वहां पर उमेश राठौर, नरेंद्र आर्य, राजू सोनकर, सतपाल राणा, मान सिंह, राजकिशोर सक्सेना, रमेश जोशी, मो. ताहिर, रेहान अंसारी, छोटेलाल यादव, मनोज कोहली आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें