फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kahsipur: खेल सचिव सिन्हा निरीक्षण के दौरान नाराज: स्टेडियम में शौचालय निर्माण में देरी, DSO पर बिफरे

हीरा मेहरा Updated Sat, 20 Sep 2025 02:06 PM IST

एक सप्ताह बाद दोबारा स्टेडियम पहुंचे विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने कहा कि अभी तक शौचालय के लिए गड्ढा निर्माण नहीं हो सका है। उन्होंने देरी पर नाराजगी जताई। शुक्रवार शाम सचिव सिन्हा ने स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय भवन का निरीक्षण किया। वेटलिफ्टिंग हॉल में मरम्मत शुरू नहीं होने पर डीएसओ पर बिफर गए। उन्होंने शौचालय के लिए हॉल के पीछे गड्ढा खुदवाने, स्टेडियम के पीछे के बंद नाले को खुलवाने मरम्मत कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हॉल सही होने पर पावरलिफ्टिंग सेट, खेल सामग्री, कुश्ती के गद्दे आदि खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में यूपी व अन्य क्षेत्रों से युवक पहुंच रहे हैं इस मामले को दिखवाया जाएगा। दो-तीन महीने से संविदा खेल प्रशिक्षकों का रुका वेतन दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पांच सितंबर को भी वह स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उस समय खिलाड़ियों ने वेटलिफ्टिंग हॉल के फर्श धंसने और स्वयं खर्च कर मरम्मत कराने की शिकायत की थी। वहां पर डीएसओ जानकी कार्की, साई केंद्र प्रभारी, नीरज कुमार, स्टेडियम प्रभारी महेश्वर नेगी, रमेश खर्कवाल, सरफराज चौधरी, मोहम्मद रफी, एसपी अभय सिंह थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें