फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सितारगंज चीनी मिल श्रमिकों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया सांकेतिक धरना, महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

सितारगंज चीनी मिल को चार गन्ना केंद्र देने और वेतन कटौती से नाराज चीनी मिल श्रमिकों को और भाकियू कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने मिल महाप्रबंधक ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपा। जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को चीनी मिल श्रमिक और भाकियू कार्यकर्ता एकत्र होकर मिल के प्रशासनिक कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार पर चीनी मिल और श्रमिकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने मिल महाप्रबंधक ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपा। वहां भाकियू उपाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, अजीत प्रताप सिंह रंधावा, विजेंद्र डोगरा, जसवीर सिंह भुल्लर, चीनी श्रमिक संघ अध्यक्ष श्याम कार्तिक, चीनी उद्योग ट्रेड यूनियन अध्यक्ष सुनील कुमार, वासवानंद जोशी, गुरमीत सिंह, जफर, धीरज, विजय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें