फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima: जेसीबी लेकर चैंबर तोड़ने पहुंचे एसडीएम, वकीलों ने मांगा समय

हीरा मेहरा Updated Sat, 29 Nov 2025 05:12 PM IST

खटीमा तहसील परिसर में बिना अनुमति बनाए गए चैबरों को तोड़ने के लिए शुक्रवार को एसडीएम तुषार सैनी टीम के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे, लेकिन अधिवक्ताओं और अर्जी नवीसों ने चैंबरों को हटाने के लिए मोहलत मांगी। इसके बाद एसडीएम ने अधिवक्कताओं और अर्जी नवासों को सोमवार तक का समय दिया । एसडीएम सैनी ने बताया कि तहसील में अवकाश के दौरान परिसर में कुछ लोगों के बिना अनुमति के चैंबर बनाए जाने का पता चला है, एक चैंबर को पक्का भी कर दिया गया है। जिसको लेकर तहसील परिसर में बनाए गए चैंबरों का सर्वे कराया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा भी संज्ञान में आया है कि जिन्हें पूर्व में चैंबर आवंटित किए गए थे, उन्होंने दूसरों को चैंबर दिए हैं। जिसकी जांच कराने के बाद चैंबर खाली कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो चैंबर खाली हैं वह नियमानुसार पंजीकृत अधिवक्ताओं और अर्जी नवीसों को दिए जाएंगे। इधर, अधिवक्ताओं और अर्जी नवीसों ने एसडीएम से वार्ता कर इसको लेकर समय मांगा। एसडीएम ने दो दिन मोहलत देते हुए कहा कि दो दिन बाद अतिक्रमण नहीं हटाया गया,तो बिना अनुमति बनाए गए चैंबरों को सील कर दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें