फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: आधार कार्ड अपडेट कराने को लोगों में हुई झड़प, लाइन में खड़े होने को लेकर मची रही अफरा-तफरी

हीरा मेहरा Updated Sat, 29 Nov 2025 05:02 PM IST

काशीपुर में आधार कार्ड अपडेट कराने को लेकर केंद्र पर आए लोगों के बीच झड़प हो गई। लाइन में खड़े होने को लेकर दिन भर ब्लाॅक परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। सुबह से आधार कार्ड अपडेट कराने आ रहे लोगों का शाम तक नंबर आ रहा है। एक सप्ताह पहले से राशन कार्ड की केवाईसी होने की जानकारी के बाद से लोग आधार कार्ड केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। आधार कार्ड केंद्रों पर उमड़ रही भीड़ को देखते हुए सीडीपीओ ने पुलिस को पत्र लिखा है। बृहस्पतिवार को पुलिस कर्मियों ने व्यवस्था बनाई थी लेकिन शुक्रवार को फिर व्यवस्था पटरी से उतर गई थी। लोगों के बीच लाइन में खड़े होने को लेकर झड़प होती रही। दो से तीन बार सर्वर ठप होने की वजह से भी लोगों में गुस्सा था। परिसर के अंदर लोगों की भीड़ कई बार आक्रोशित भी हो रही थी। किसी को आधार कार्ड में उम्र में बदलाव तो किसी को आधार कार्ड में नया फोटो अपलोड करना है। अत्यधिक भीड़ होने की वजह से परिसर में अव्यवस्था फैल रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें