फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: स्कूली बच्चों ने यातायात पुलिस के साथ निकाली जागरूकता रैली, कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी

काशीपुर में स्कूली बच्चों ने यातायात पुलिस के साथ जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने लोगों को यातायात नियमों और अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। शनिवार को जीडी गोयंका स्कूल और यातायात पुलिस काशीपुर की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूली बच्चों की ओर से निकाली गई रैली मुख्य बाजार होते हुए चीमा चौराहे तक पहुंची। इस दौरान स्कूली बच्चों ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी व यातायात नियमों के प्रति जागरुक होने की अपील करते हुए शपथ दिलाई। इसके अलावा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में बताया। इस दौरान यातायात निरीक्षक नीरज कुमार, अपर यातायात निरीक्षक अरुण कुमार, रमेश कुमार सहित यातायात पुलिस कर्मी एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें