फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: देश भर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 370 खिलाड़ियों ने चारों खेलों में दिया ट्रायल

काशीपुर में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से विभिन्न खेलों में दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान देश भर से आए तीन सौ से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे से स्टेडियम में चयन प्रतियोगिता शुरू हुई। वेटलिफ्टिंग, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग में ट्रायल देने के लिए देश भर से भारी संख्या में खिलाड़ी पहुंचे। इसमें 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कोचों ने अभ्यर्थियों से पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म तिथि प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र एवं खेल प्रमाण पत्र लेने के बाद उनका पंजीकरण किया। इसके लिए विभागों में खिलाड़ियों की काफी देखने को मिली। दोपहर बाद ट्रयल हुए। साई केंद्र प्रभारी ताइक्वांडो में करीब 200, भारोत्तोलन में 40, बॉक्सिंग में 70, एथलेटिक्स में 60 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है। करीब पचास फीसदी ट्रायल हो चुका हैं। शेष ट्रायल बुधवार को लिए जाएंगे। चारों खेलों में 85 सीटें है। छोटी उम्र के बच्चों को केंद्र में रखने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र के सहायक निदेशक अनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि आवासीय योजना के तहत एथलेटिक्स खेल में केवल बालक और गैर-आवासीय योजना के तहत बालक-बालिका को प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं आवासीय योजना के तहत ताइक्वांडो और बॉक्सिंग खेल में केवल बालक, आवासीय और गैर आवासीय योजना के तहत भारोत्तोलन खेल प्रशिक्षण की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि केंद्र अभी बालकों के लिए छात्रावास की सुविधा है। भविष्य में जगह उपलब्ध होने पर मुख्यालय से स्कीम आने पर बालिकाओं के लिए भी छात्रावास की सुविधा हो सकती है। अभी छात्रावास में जगह कम है। वहां पर कोच ओमप्रकाश सिंह, नीरज कुमार, मुकेश बेलवाल, सिकंदर पटेल, वरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें