फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लापता युवक का सुराग नहीं, रुद्रपुर में एसएसपी दफ्तर में लोगों का प्रदर्शन

रुद्रपुर में आठ दिन से लापता युवक का सुराग नहीं लगने से लोग आक्रोशित है। लोगों के युवक को बरामद करने की मांग को लेकर एसएसपी दफ्तर में प्रदर्शन किया। आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी के लोग पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मुलाकात कर बताया कि आठ दिन पूर्व आदर्श इंद्रा कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय सपन मजूमदार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उन्होंने युवक की तलाश करने की मांग की है। कहा कि परिजनों ने युवक की बाइक भी पिपलिया नंबर एक में बरामद की है। एसएसपी ने एसओजी प्रभारी को युवक की खोजबीन के आदेश दिए। वहां पर तरुण विश्वास, वसीम मालाकार, गीता मजूमदार, रीता, तपन ढली, अनुज मजूमदार, चंदना, सुप्रिया आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें