चुनावी सरगर्मी के बीच भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने मेयर प्रत्याशी दीपक बाली को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मेयर प्रत्याशी दीपक बाली से क्षेत्र में दोबारा गुंडा राज कायम न होने की अपील की। इस दौरान उन्होंने निवर्तमान मेयर ऊषा चौधरी पर तंज भी कसा। सोमवार को बाजपुर रोड स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी के सभी सदस्य मिलकर काशीपुर के विकास कार्य करवाएंगे। कहा वर्ष 2002 में जब वह पहली बार विधायक बने तब काशीपुर की आबादी कुछ और थी। आज यह जनसंख्या चार गुना बढ़ गई है। जिस दौर में वह पहली बार विधायक बने, तब काशीपुर में गुंडागर्दी का साम्राज्य था। विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने अपने प्रयासों से गुंडाराज को खत्म किया। उन्होंने पार्टी के मेयर प्रत्याशी दीपक बाली से भी क्षेत्र में दोबारा गुंडा राज कायम न हो देने की अपील की। वहां विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, खिलेंद्र चौधरी, आशीष गुप्ता, मोहन विष्ट, गुरविंदर सिंह चंडोक, रजत सिद्ध आदि थे।