फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: सीएम धामी और प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर नगर निगम ने आयोजित किया महिला हाट बाजार एवं शिविर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से आयोजित दो दिवसीय महिला हाट बाजार, बहुद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का शुभारंभ सोमवार को वेंडिंग जोन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महापौर विकास शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एसडीएम मनीष बिष्ट, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल और पूर्व महापौर रामपाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान डीडी चौक से पारले चौक और इंदिरा चौक से गावा चौक तक विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इसमें आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। महापौर सहित सभी विशिष्ट अतिथियों ने स्वच्छता कार्य में लगे पर्यावरण मित्रों को कंबल व हेल्थ किट प्रदान कर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें