रुद्रपुर में नगर निकायों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। रुद्रपुर के कलेक्ट्रेट में मेयर और पार्षदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर तक किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा है। पार्षद पद के लिए 35 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है। मेयर के लिए किसी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा है। लालपुर नगर पंचायत के लिए सभासद के लिए एक दावेदार ने नामांकन खरीदा है। आरओ कक्ष के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई गई है। दावेदार रसीद कटाने के बाद नामांकन पत्र खरीद रहे हैं।