फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: दरिया नगर और न्यू शांति कॉलोनी की चकाचक हाेंगी सड़कें, मेयर ने किया निर्माण कार्याें का शिलान्यास

रुद्रपुर शहर की दो प्रमुख कॉलोनियों की सड़कें चकाचक होंगी। दरिया नगर में मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण कार्य और न्यू शांति कॉलोनी में तेजपाल के आवास से धर्मेंद्र चंद्रा के आवास तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का मेयर ने शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों में बदहाल सड़कें दुरुस्त की जाएंगी। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर को अव्यवस्थाओं से बाहर निकालकर एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करने की योजनाएं बनाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से ट्रिपल इंजन की सरकार शहर में बड़े स्तर पर विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने जा रही है। आगामी 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री रुद्रपुर को करीब 33 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। इस मौके पर पार्षद प्रमोद शर्मा, पार्षद जगदीप भाटिया, पवन शर्मा, जितेन्द्र संधू, कुंवर पाल, विक्की राघव, दीपक गंगवार, नारायण जोशी, संदीप अवस्थी, ओमकार पाठक, भोपाल सिंह, रविन्द्र गंगवार, राजेन्द्र कश्यप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें