फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: माता-पिता की सेहत के लिए युवक ने बाराबंकी से केदारनाथ की पैदल यात्रा शुरू की

माता-पिता के बेहतर स्वास्थ्य की कामना लिए एक युवक ने बाराबंकी से केदारनाथ धाम तक की पैदल यात्रा शुरू की है। यह युवक कोटद्वार होते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है। उसकी इस यात्रा का उद्देश्य अपने माता-पिता के लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करना है। बाराबंकी के थाना फतेहपुर, तहसील रामनगर के ग्राम शेखपुरअलीपुर का रहने वाले 19 वर्षीय सिद्धांत राजवंशी ने 17 जुलाई से केदारनाथ तक पैदल यात्रा शुरू की। पैदल यात्रा कर काशीपुर पहुंचे सिद्धांत ने बताया कि परिवार में पिता पप्पू राजवंशी, माता राजरानी, भाई परदेसी, जितेंद्र, शिवा और बहन रागिनी है। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। उसे उम्मीद है कि वह जल्द ही केदारनाथ धाम पहुंचकर अपनी यात्रा पूरी करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें