फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मजदूरों को सवेतन बहाल करने की मांग

रुद्रपुर में मजदूरों की सवेतन बहाली करने की मांग को लेकर श्रमिकों ने एक दिवसीय सत्याग्रह किया। उन्होंने मांगों को लेकर नारेबाजी की। एरा (अपेक्स) श्रमिक संगठन के नेतृत्व में रविवार को गांधी पार्क में एकत्र श्रमिकों ने सत्याग्रह किया। उन्होंने कहा कि अपेक्स (पूर्व नाम एरा ) कंपनी के मालिक ने जुलाई 2017 में कंपनी अचानक बंद कर दी थी। मजदूर यूनियन आठ साल से लेबर कोर्ट, हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और एनसीएलटी कोर्ट दिल्ली में कानूनी लड़ाई लड़ रही है। एनसीएलटी कोर्ट के आदेश और संरक्षण में कंपनी की नीलामी हुई। मजदूरों ने जब नई कंपनी के प्रबंधकों से कार्य पर लेने की बात की लेकिन उन्हें बहाल नहीं किया गया और न कंपनी में उत्पादन ही शुरू हुआ। मार्च 2025 से उत्पादन कार्य शुरू होना था, जिसे जून तक के लिए टाल दिया गया है। एरा श्रमिक संगठन के महामंत्री दिनेश कुमार ने कहा कि बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वहां इंटरार्क मजदूर संगठन के महामंत्री सौरभ कुमार, सीएसटीयू के महासचिव मुकुल, इंकलाबी मजदूर केंद्र के पूर्व अध्यक्ष कैलाश भट्ट, दिनेश चंद्र, चंद्रमोहन लखेड़ा, हरेन्द्र सिंह, विद्यासागर, राजदीप बटला, राजेश तिवारी, कपिल चौहान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें