फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लाखों की ठगी के मामले में केस, दो प्लॉट व रुपये हड़पने के मामले में आरोपों और वीडियो की प्रामाणिकता की चल रही जांच

काशीपुर में प्रॉपर्टी डीलर को पुलिस की कार्रवाई का डर दिखाकर दो प्लॉट व करीब 55 लाख रुपये हड़पने के मामले में दो कथित पत्रकारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस की एक टीम आरोपों और वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कर रही है। मंगलवार को चामुंडा विहार निवासी सौरभ अग्रवाल ने एसएसपी के जनता दरबार में शिकायती पत्र सौंपकर दो पत्रकारों पर लाखों की ठगी की शिकायती की थी। इसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने लवप्रीत सिंह व विकास गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तहरीर में सौरभ ने बताया था कि दिसंबर 2024 में कथित पत्रकार लवप्रीत सिंह व विकास गुप्ता पुलिस का डर दिखाकर 54.50 लाख रुपये नकद लिए और बैंक के खाते का आठ लाख रुपये का चेक लवप्रीत सिंह के नाम पर दिया। साथ ही लवप्रीत सिंह को 1250 वर्ग व विकास गुप्ता को 2000 वर्ग फुट के प्लॉट की रजिस्ट्री ग्राम नीझडा तहसील काशीपुर में अपने पार्टनर से कहकर करवाई। मामले में पुलिस ने आरोपी पत्रकारों के खिलाफ केस दर्ज है। उधर, रंगदारी एवं ब्लैकमेलिंग के आरोपी विकास गुप्ता ने मंगलवार शाम फेसबुक लाइव के जरिए खुद को निर्दोष बताया है। एएसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में एक टीम गठित की गई है, जो साक्ष्यों का संकलन कर रही है। वीडियो की प्रामाणिकता की जांच करके जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें