फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर फिर कोहरे की चादर में लिपटा, जनजीवन अस्त-व्यस्त

काशीपुर में बृहस्पतिवार को धूप खिलने के बाद शुक्रवार की सुबह फिर घने कोहरे से हुई। घने कोहरे से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता 10 मीटर के आसपास रही। कोहरे के चलते खासतौर पर नेशनल हाईवे 309 और मुख्य सड़कों पर परेशानी अधिक देखी गई। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। बृहस्पतिवार सुबह के समय अधिकांश वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चलते नजर आए। कुछ स्थानों पर दृश्यता इतनी कम थी कि वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। सुबह अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कोहरे के चलते बुधवार दोपहर तक सूरज के दर्शन नहीं हुए, इससे ठंड में इजाफा हुआ। मौसम विशेषज्ञों ने फिलहाल सुबह-शाम ठंड के अलावा कोहरे की आशंका जताई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें