फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कृषि से ही जनता का विकास : डॉ. हिमांशु पाठक

17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन में नास के अध्यक्ष, सचिव डेयर और डीजी आईसीएआर डॉ. हिमांशु पाठक ने कहा कि कृषि क्षेत्र में देश की एकमात्र नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज (नास) का प्रमुख उद्देश्य देश की कृषि का विकास करना है। इसके तहत प्रत्येक दो वर्ष में अलग-अलग स्थानों पर कृषि विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। 16वां कृषि विज्ञान सम्मेलन का आयोजन केरल में किया गया था। कोरोना काल में भारत ने लगभग 16-17 देशों को खाद्यान्न निर्यात किया। देश में अंतिम दस वर्षों में कृषि, उद्यान और बागवानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह शोध, विज्ञान और तकनीक से ही संभव हुआ है। हम सभी वचनबद्ध हैं कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है जिसमें कृषि की भूमिका बेहद अहम है। जिस देश की 50 प्रतिशत जनता प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष कृषि से ही जुड़ी है, उस देश की जनता का विकास तभी हो सकता है, जब कृषि का विकास हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें