फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशीपुर...रात के अंधेरे में हादसे रोकेगा प्लास्टिक से बना डेलीनेटर

हीरा मेहरा Updated Sat, 11 Jan 2025 01:22 PM IST

काशीपुर शहर में परिवहन विभाग ने लोगों की सुरक्षा के लिए नई पहल शुरू की है। विभाग ने प्लास्टिक की बोतल से डेलीनेटर तैयार किए हैं। इन्हें सड़क किनारे, गड्ढों व पुल पर लगाया जाएगा। ताकि रात के अंधेरे में सड़क हादसों को रोका जा सके। एआरटीओ विमल पांडे ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग लगातार नए प्रयास करता रहता है। इसी क्रम में इस्तेमाल की गई प्लास्टिक की बोतल से डेलीनेटर तैयार किया है। इसका इस्तेमाल सड़क किनारे, पुल और पैचवर्क के दौरान और गड्ढों के आसपास लगाया जाएगा। ताकि लोग सड़क पर सुरक्षित तरीके से वाहन चला सकें। इसके लिए तीन से चार प्लास्टिक की बोतल को काटकर जोड़ा गया है। मिट्टी भर कर इसका वजन बढ़ाया गया है। इसके बाद इसके ऊपर रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह का प्रयोग उन्होंने पहले रामनगर में किया था, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई थी। अब काशीपुर में इसका प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों से श्रमदान करवाया जाएगा। ताकि वृहद स्तर पर इसे लगाया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें