मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार दोपहर एक बजे काशीपुर पहुंचे। उन्होंने परिवहन विभाग की ओर से आयोजित नवनिर्मित सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय भवन एवं ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री धामी ने कश्मीर में हुए आतंकवाद के कायराने हमले की निंदा की।