फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशीपुर में पौने आठ बजे तक जारी रही मतदान प्रक्रिया, जानिए क्या बोले लोग

काशीपुर शहर में इस बार पिछले चुनाव से करीब चार फीसदी कम मतदान हुआ। नगर निगम में 66.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया देर शाम 7.45 बजे तक चली। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई वोटिंग देर शाम 7.45 बजे जाकर समाप्त हुई। इस दौरान 66.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का इस्तेमाल किया। पिछली बार के निकाय चुनाव में करीव 70 प्रतिशत मतदान हुआ था। ऐसे में एक बार फिर काशीपुर वोटिंग के मामले में प्रथम डिविजन से पास हुआ है। बता दें कि एक-दो बूथों को छोड़कर अधिकतर मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ। शाम पांच बजे के बाद भी अधिकतर मतदान केंद्रों पर वोटिंग प्रक्रिया जारी रही। वहीं सबसे देर तक अल्ली खां और हिम्मतपुर में करीब 7.45 बजे के बाद वोटिंग प्रक्रिया समाप्त हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें